अलीगढ़, दिसम्बर 19 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गभाना थाना क्षेत्र के गांव भांकरी में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घरेलू कलह में आत्मघाती कदम उठा लिया। तीन साल पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव भांकरी निवासी जसवंत उर्फ जयंत (23) पुत्र धीरज सिंह सेलून संचालक था। परिवार में एक बेटी व पत्नी है। पुलिस के अनुसार बुधवार को उसका किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। तभी जयंत ने घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे आगरा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। गुरुवार को उपचार के दौरान जयंत ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.