कासगंज, अप्रैल 18 -- Kasganj News: यूपी के कासगंज में एक युवक ने जहर खा लिया और वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया। वीडियो पड़ते ही पुलिस को मेटा अलर्ट मिला। इस पर पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और 10 मिनट के अंदर युवक की लोकेशन पर पहुंच गई। जिससे युवक की जान बचाई जा सकी। दरअसल पत्नी के मायके से नहीं आने से एक युवक अवसाद में आ गया था। युवक ने आत्महत्या करने की ठान ली थी। इसलिए उसने कीटनाशक दवा पीते हुए वीडियो बनाई और गुड बॉय लिखकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिख दिया। इस पोस्ट के अपलोड होते ही मेटा सक्रिया हुआ और पुलिस के यूपी मुख्यालय पर ई-मेल से अलर्ट भेजा गया। मैसेज अलर्ट मिलते ही पुलिस तेजी से काम शुरू कर दिया। डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर एसपी कासगंज को अलर्ट किया गया। एसपी ओपी सिंह ने बताया कि, शनिवार तड़के थाना कासगंज कोतवाली क्षेत्र के निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.