जहर खाकर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयाास
गढ़वा, अप्रैल 7 -- गढ़वा। श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कुशडंड गांव में घरेलू विवाद से आहत होकर एक महिला ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास की। गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कुशडंड गांव निवासी कलामुद्दीन अंसारी की 28 वर्षीया पत्नी रसीदा बीबी का किसी घरेलू मामले को लेकर अपने पति से नोंकझोंक हो गया। उसी से आहत होकर उसने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति स्थिर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.