बहराइच, अप्रैल 11 -- बहराइच। जहरीला पदार्थ खाकर एक युवक थाने पहुंच गया। गेट पर पहुंचते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इससे मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। उसे आनन फानन में पुलिस उठाकर मेडिकल कॉलेज लाई जहां उपचार चल रहा है। उसके परिजनों को सूचना दी गई है। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है। रामगांव थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव निवासी लवकुश(22) पुत्र रामसुध शुक्रवार की देर शाम नौतला बाजार से लौटा। बताया जा रहा है कि वहीं कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद वह सीधे रामगांव थाने में पहुंचा। उसके हाथ में कोई आवेदन पत्र भी था। देर शाम लगभग सात बजे गेट पर पहुंचते ही वह जमीन पर गिर गया। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। बेहोशी की हालत में पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मेडिकल कॉलेज में महसी सीओ भी पहुंचे। जानकारी ली। रामगांव पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.