पाकुड़, मार्च 11 -- थाना क्षेत्र के गौरपाड़ा गांव की एक 19 वर्षीया विवाहिता, जामा पहाड़िन की मंगलवार देर रात दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका ने मंगलवार दोपहर अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। आनन-फानन में परिजनों ने उसे फतेहपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया गया था। मंगलवार रात करीब 11:00 बजे इलाज के क्रम में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतका के पिता जबरा पहाड़िया ने अपनी बेटी की मौत के लिए उसके पति महादेव तुरी (शंकर तुरी) को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों का आरोप है कि शादी के दो साल बाद से ही दहेज की मांग को लेकर पति द्वारा जामा को अक्सर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पिता का क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.