जहर खाई महिला की थमी सांस, हत्या का आरोप
फतेहपुर, जुलाई 30 -- बिंदकी, संवाददाता। शादी के एक वर्ष के बाद ही विवाहिता ने जहर खाने के तीसरे दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद मायका पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग से प्रताड़ित किए जाने और जबरन जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। कोतवाली क्षेत्र के भगौनापुर गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री शशिकला की पुत्री निकिता उमराव की शादी चांदपुर थाना के मकन्दीपुर निवासी अंकित उमराव पुत्र देशराज के साथ एक वर्ष पूर्व की थी। तीन दिन पूर्व ही महिला ने अपनी ससुराल में जहर खा लिया। जिसको जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था। जहां बीती रात उसकी सांस थम गई। मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मृतका के पिता शैलेन्द्र ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.