जहर के सेवन से विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
अमरोहा, जून 21 -- जोया, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला इकबालनगर में संदिग्ध हालत में जहर के सेवन से विवाहिता चांदनी की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न करने पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं, विवाहिता की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार हो गए हैं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की ओर से आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।मामला कस्बा के मोहल्ला इकबाल नगर प्रथम से जुड़ा है। यहां राजमिस्त्री नईम अहमद का परिवार रहता है। उनकी पहली पत्नी नसरीन की चार वर्ष पूर्व प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार की सहमति से नसरीन की छोटी बहन चांदनी का निकाह नईम अहमद से कराया गया था। आरोप है कि दो महीने पहले हुई देवर फहीम की शादी के बाद परिवार में विवाद की स्थिति बनी थी। इसी दौरान ससुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.