नई दिल्ली, मई 24 -- सांपों की एक ऐसी प्रजाति, जिसे सबसे जहरीला माना जाता है। कहते हैं कि किंग कोबरा का कांटा पानी भी नहीं मांगता। लेकिन उसी किंग कोबरा की मादा प्रजाति अपने बच्चों के लिए ऐसा त्याग करती है, जिसकी मिसाल मिलनी मुश्किल है। अंडे देने से लेकर, उनके बाहर आने तक मैनेजमेंट, देखभाल और ममता का अनोखा संसार। फिर जब बच्चे अपने अंडे से बाहर आने वाले होते हैं तो वहीं किंग कोबरा मां, उन्हें छोड़कर इस तरह गायब हो जाती है, जैसे उसे अपने बच्चों से कोई मोह ही नहीं हो। लेकिन इसके पीछे भी बहुत बड़ा तथ्य है। तो आइए आपको लेकर चलते किंग कोबरा की अनोखी दुनिया में और सुनाते हैं, मादा किंग कोबरा के ममत्व और त्याग की अनोखी दास्तान... मदर किंग कोबरा की कहानीहर कहानी को सुनाने का एक बहाना होता है। किंग कोबरा की इस कहानी को सुनाने का बहाना बनी है, उत्तराख...