पाकुड़, मार्च 11 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के मुर्गाडांगा गांव में बुधवार दोपहर मीठू कुमार के घर के बगल में खलिहान में रखे पुआल के ढेर के नीचे से सांप के फुफकारने की आवाज सुनकर घर के लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। सांप के फुफकारने की आवाज सुनने के बाद घर के लोगों ने वन कर्मी असराफुल शेख को इसकी जानकारी मोबाइल पर दी। वन कर्मी असराफुल शेख मुर्गाडांगा गांव स्थित मीठू कुमार के घर पहुंचे। वहां उसने पुआल के ढेर के नीचे से करीब साढ़े छह फीट लंबे तथा लगभग 22 वर्ष उम्र के जहरीले स्पैक्ट्रल कोबरा (भारतीय नाग) का रेसक्यू किया। वन कर्मी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पैक्ट्रल कोबरा काफी जहरीला होता है। वन कर्मी ने घर के लोगों को सांप दिखने या उसके फुफकारने की आवाज सुनने पर छेड़-छाड़ न कर उन्हें मोबाइल पर जानकारी देने की सलाह दी। वन कर्मी...