जहरीले सांप ने बच्चे को डंसा, मौत
खगडि़या, मई 17 -- अलौली। एक प्रतिनिधि अलौली नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या चार में अपने घर में खेल रहे एक बच्चे को जहरीले सांप ने डंस लिया। जिससे बच्चे की मौत हो गई। मृतक बालक की पहचान रौशन कुमार के चार वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सांप डंसने के बाद गंभीर स्थिति में इलाज के लिए बच्चे को परिजनों ने अलौली सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसी बीच बच्चे की मौत हो गई। इधर परिजनों ने सीएचसी के ऑन ड्यूटी डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- सहरसा: खेलते-खेलते काल के गाल में समाया गौरव वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर मृतक बालक के परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.