देवघर, मई 30 -- सारवां। मझिलाडीह निवासी अधेड़ नंदकिशोर वर्णवाल की मौत किसी जहरीले सांप के काटने से हो गई। शुक्रवार सुबह इस घटना की जानकारी मृतक के पुत्र द्वारा दी गई। मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता करीब तीन दशक से मणिगढ़ी हटिया के समीप किराना दुकान चलाते थे। गुरुवार को दुकान में काउंटर से सामान निकालने के क्रम में वहां पूर्व से मौजूद करैत सांप ने काट लिया। चीख पुकार सुनने के बाद वहां काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जुट गए। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल को दुबे बाबा मंदिर ले जाया गया। लेकिन सांप इतना जहरीला था कि नंदकिशोर वर्णवाल को नहीं बचाया जा सका। इधर ग्रामीणों द्वारा सांप को किसी तरह से दुकान से बाहर किया गया। मणिगढ़ी के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दुकानदार का व्यवहार लोगों के प्रति काफी मधुर था। इस घटना से परिवार सहित ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.