जहरीले सांपों और नील गायों ने मचाया सबसे ज्यादा आतंक
मेरठ, सितम्बर 1 -- मेरठ। बारिश और बदलते मौसम के बीच जंगलों से निकलकर वन्य जीव अब आबादी की ओर पहुंचने लगे हैं। मेरठ मंडल के छह जिलों में पिछले तीन माह के दौरान गांवों और बस्तियों में वन्य जीवों के पहुंचने की 500 से अधिक घटनाएं सामने आईं। सूचना पर वन विभाग की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर इन जीवों को सुरक्षित बचाया और उन्हें जंगल में छोड़ा। इन तीन माह में सबसे अधिक 146 सांपों का रेस्क्यू किया गया। इनमें जहरीले सांप में कोबरा, रेट स्नैक, रसैल वाइपर, धामन, करेत शामिल हैं। इनसे अलावा मेरठ मंडल के छह जिलों में 139 नीलगाय रेस्क्यू की गईं। 74 अजगर भी रेस्क्यू किए गए। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में 74 अजगर भी रेस्क्यू किए गए। इसके अलावा 48 पाड़ा, 39 मोर, 12 मगरमच्छ, 11 चंदन गोह, चार बाज और तीन हिरन को भी सुरक्षित बचाया गया。 यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.