फतेहपुर, मार्च 11 -- फतेहपुर। मलवां ब्लॉक के भाऊपुर में नमामि गंगे के तहत मध्यप्रदेश के इंदौर ईश एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जैविक कृषि मेला लगाया गया। जहां पर वैज्ञानिक डा. जगदीश किशोर ने कहा फसल सुरक्षा पर फोकस किया। सेवानिवृत्त संयुक्त कृषि निदेशक डा. ओपी वर्मा ने कहा खेतों में रसायन इस्तेमाल से फसलो पर गहरा असर पड़ रहा है। पर्यावरण दूषित के साथ हानिकारक है। कृषि वैज्ञानिक डॉ शिवमंगल ने बताया कि फसल कटने के बाद खेत की मेड न खुली छोड़े। पॉलीहाउस जैसी उन्नत तकनीक से बेमौसम सब्जी उत्पादन की तकनीक बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान गंगा प्रसाद तिवारी ने की। यहां पर भाजपा नेता अरुण शुक्ला, कृषि प्रशिक्षक रमाकांत तिवारी व वीरेंद्र यादव सहित तमाम लोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.