आजमगढ़, नवम्बर 24 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मुबारकपट्टी गांव में जहरीले पदार्थ के सेवन से विवाहिता की शनिवार की रात में मौत हो गयी। विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मुबारकपट्टी गांव निवासी 28 वर्षीय मोनिका यादव शनिवार की सुबह घर पर अकेली थी। परिवार के लोग खेत चले गए थे। दोपहर में परिवार के लोग खेत से घर आए तो मोनिका घर में अचेत मिली। परिवार के लोग उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराए। डॉक्टर ने जहरीला पदार्थ खाने से हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। शहर के एक निजी अस्पताल में विवाहिता को भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान महिला की शनिवार की रात में मौत हो गयी। मृत मोनिका का एक बेटा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.