अयोध्या, मार्च 23 -- अयोध्या, संवाददाता। पूरा कैलेंडर थाना क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग को जहरीले पदार्थ के सेवन के कारण मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन के मेमो पर नगर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई है। थाना क्षेत्र के भिखारी पुर निवासी राम सुरेश(67) राम आधार को सोमवार की सुबह 7.10 बजे जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बुजुर्ग की हालत गंभीर देख उसको इलाज के लिए भर्ती कर लिया। बुजुर्ग को लाने वाले बेटे धर्मेंद्र का कहना है कि पिता को उल्टी शुरू हुई तो मामले की जानकारी हुई। उनको तत्काल अस्पतॉल ले जाया गया।इलाज के दौरान कुछ देर बाद 7:30 बजे उनकी मौत हो गई। डॉ वीरेंद्र वर्मा का कहना है कि शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.