गुमला, फरवरी 26 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के मडवा निवासी 37 वर्षीय ग्रामीण करमचंद साहू की तबीयत मंगलवार देर शाम अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में निजी वाहन से रात करीब 8.30 बजे सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। देर रात होने के कारण शव को अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार शाम के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था और उसी दौरान घटना हुई। पुलिस ने मामले की सूचना पाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.