पाकुड़, जून 23 -- महेशपुर। प्रखंड के सीलमपुर गांव में असगर शेख के घर के आंगन में मंगलवार को करीब 12-13 वर्ष पुराना और 4.5 फीट लंबा खतरनाक स्पेक्टेकल्ड कोबरा (चश्माधारी नाग) निकलने से घर के लोगों सहित आस-पास के लोगों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त आंगन में सांप से बचने के लिए एक चूहा बिल की ओर भाग रहा था लेकिन अंतत: सांप ने उस चूहे को अपना आहार बना लिया। चूहे को निगलने के बाद सांप के पेट का आकार बड़ा हो जाने के कारण वह उस छोटे से बिल में घुसने के प्रयास में फंस गया। घटना की जानकारी लोगों ने वन विभाग के रेस्क्यू टीम के सदस्य अशराफुल शेख को मोबाइल पर दी। सूचना मिलते ही अशराफुल शेख तत्काल सीलमपुर गांव असगर शेख के घर पहुंच कर उक्त जहरीले सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। तब जाकर लोगों ने राहत की ...