प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 17 -- पृथ्वीगंज बाज़ार, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रसुलहा गांव निवासी 65 वर्षीय उर्मिला देवी रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे घर के बाहर बने छप्पर में कुछ कार्य कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें वहां जहरीले जंतु ने काट लिया। परिवार के लोग तुरंत जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...