रामपुर, अगस्त 14 -- एक युवक को किसी जहरीले जंतु के काटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव मानपुर ओझा निवासी ज्योतिष गाईन के 25 वर्षीय पुत्र मनोज गाईन की मौत हो गई।परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले जंगल में घास काटने के दौरान मनोज को किसी जहरीले जंतु ने बायें हाथ की कोहनी के पास काट लिया था।जिसके बाद वह किसी डॉक्टर से अपना इलाज करा रहे थे। जबकि उसकी पत्नी नौकरी करने किसी फैक्ट्री मे चली गई थीं और दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। मनोज घर पर अकेले थे। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: खेत गए किसान की हालत बिगड़ी, मौत जब पड़ोसियों ने मनोज को बिस्तर पर पड़े देखा। उस समय उनका शरीर नीला पड़ चुका था। पड़ोसियों की सूचना पर परिजन घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। रुद्र-बिलास चौकी प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि...