जहरीले कीड़े के डसने से किशोरी की मौत
उन्नाव, मार्च 27 -- पुरवा। बकरी चराते समय शुक्रवार शाम किशोरी के जहरीले कीड़े के डसने से मौत हो गई। क्षेत्र के सुईखेड़ा गांव की रहने वाली 13 वर्षीय निधि पुत्री सर्वेश कुमार शुक्रवार शाम खेत पर बकरी चरा रही थी। यहां उसे किसी जहरीले कीड़े ने डस लिया। साथ में मवेशी चरा रहे अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी पुरवा लेकर पहुंचे। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां कुसमा ने बताया कि पति सर्वेश कुमार बाहर मजदूरी करते है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई की है। निधि की मौत से मां कुसमा, भाई अनमोल व बहन वैशाली बेहाल होती रही। इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.