हमीरपुर, अप्रैल 2 -- मौदहा। कस्बे के कसौड़ा मुहल्ले में गुरुवार को एक वृद्ध को अज्ञात कीड़े के काटने से अफरा-तफरी मच गई। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद हालत में सुधार बताया जा रहा है। कसौड़ा मुहल्ला निवासी 62 वर्षीय गोविंद अपने घर के बाहर रखी लकड़ी निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके हाथ में किसी अज्ञात कीड़े ने काट लिया। कुछ ही देर में उनके हाथ में तेज सूजन आ गई, जिससे परिजन घबरा गए। परिजनों ने कस्बे के सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है और सुधार हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.