उन्नाव, अप्रैल 21 -- गंजमुरादाबाद। दैनिक कार्य निपटाते समय सोमवार एक महिला को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। थाना व कस्बा बेहटा मुजावर निवासी 28 वर्षीय आरती पत्नी सूरज कुछ घरेलू दैनिक कार्य कर रही थी। तभी कहीं से आए किसी जहरीले कीड़े ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन उसे लेकर बांगरमऊ सीएचसी पहुंचे। यहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- बेड़ो में सर्पदंश से महिला गंभीर,रेफर यह भी पढ़ें- महिला ने खाया धतूरा, हालत गंभीर यह भी पढ़ें- युवती ने कीटनाशक पदार्थ खाया, हालत नाजुक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...