जहरीले कीड़े के काटने से छात्र की हालत बिगड़ी, मौत
हमीरपुर, जुलाई 7 -- राठ, संवाददाता। चार दिन पहले भैंस चराने खेत गए कक्षा 6 के छात्र को जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिजन उसे सीएचसी लेकर आए। जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। छात्र की सोमवार को मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मझगवां थानाक्षेत्र के मुस्करा खुर्द गांव निवासी मनोज ने बताया कि 12 वर्षीय पुत्र कृष्णा कक्षा 6 का छात्र था। वह 3 जुलाई को भैंस चराने के लिए खेत गया था। जहां जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। वहां पर तीन दिन तक इलाज चलता रहा। सोमवार को इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। कृष्ण की मौत पर उसकी मां गीता देवी, बड़ी बहन अभिलाषा और छोटा भाई अभिषेक को रो-रो का बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.