उन्नाव, जून 27 -- सफीपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर गांव में गुरुवार शाम खेत पर काम कर रहे किसान को जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर गांव के रहने वाले 40 वर्षीय राम कुमार रावत पुत्र राम औतार किसानी करता था। गुरुवार शाम गांव के बाहर स्थित खेत में पर गया था। यहां किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। यह भी पढ़ें- सर्प दंश से अधेड़ की गई जान, कोहराम लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही राम कुमार की मौत हो गई। किसान की अचानक हुई म...