जहरीले कीड़े के डसने से मासूम की मौत
उन्नाव, मई 16 -- औरास, संवाददाता। खेत पर बनी झोपड़ी के पास बच्चों के साथ खेल रही छह वर्षीय मासूम बच्ची की जहरीले कीड़े के डंक से मौत हो गई। परिजन इलाज कराने के बजाय पहले झाड़-फूंक में उलझे रहे, जिससे बच्ची की हालत बिगड़ती चली गई। जब उसे सीएचसी पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। औरास थानाक्षेत्र के खेतऊ गांव निवासी राम गोपाल की छह वर्षीय बेटी प्रियांशी शुक्रवार शाम घर से करीब 200 मीटर दूर खेत पर बनी झोपड़ी के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। यह भी पढ़ें- घर की सफाई के दौरान महिला की सर्पदंश से मौत इसी दौरान उसे किसी जहरीले कीड़े ने डस लिया। बच्ची की चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तो उसकी हालत बिगड़ती देख परिजन घबरा गए। बताया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.