जहरीले कीड़े के डसने से महिला की मौत
उन्नाव, मई 27 -- हिलौली, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के विसारा गांव की रहने वाली 26 वर्षीय कोमल पत्नी मोहित कुमार की बुधवार सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे मौरावां के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां हालत में सुधार न होने पर पुरवा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका कोमल के पति ने आशंका जताई है कि उसको किसी जहरीले कीड़े ने डस लिया था। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका कोमल के बेटे आर्यफ समेत परिजनों का रो-रोकर बेहाल होते रहे। हल्का इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.