उरई, जुलाई 16 -- जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी 15 वर्षीय गौरव कुशवाहा की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। बताया गया कि करीब 10 दिन पूर्व गौरव को जहरीले कीड़े ने काट लिया था, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए पहले स्थानीय अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए झांसी रेफर कर दिया गया।झांसी में पिछले कई दिनों से उसका उपचार चल रहा था, लेकिन उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सर्पदंश के शिकार किशोर की इलाज के दौरान मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...