बुलंदशहर, सितम्बर 6 -- अगौता थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया में रविवार को अपने घेर पर सो रहे अधेड़ को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।परिजन उसे उपचार के लिए मोहरसा गांव में बाहगीरो के पास के पास ले गए। लेकिन परिजनों को निराशा ही हाथ लगी ओर बाहगीरो ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची अगौता पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गांव गढ़िया निवासी ऋषिपाल पुत्र जय सिंह 54 वर्षीय रोजमर्रा की तरह शनिवार की शाम को अपने घेर पर जाकर तख्त पर सो गया । बताया जाता है कि इस दौरान ही उसे किसी जहरीले कीड़े ने कान में काट लिया। देर शाम रिशिपाल अपने घेर से घर पर लौट कर आया तो उसने अपनी पत्नी को बताया कि मेरे कान में किसी कीड़े ने काट लिया है।परिजनों के अनुसार बताया गया है कि खाना खाने के बाद रात को व...