जहरीली स्प्रिट कांड: यूपी के दो सप्लायर के घर की कुर्की-जब्ती
मोतिहारी, जून 3 -- तुरकौलिया। पूर्वी चंपारण जिले के चर्चित तुरकौलिया जहरीली स्प्रिट कांड में पुलिस ने फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के नहोरा डेरावा गांव के निवासी हैं और सगे भाई हैं। उनकी पहचान ललन सिंह उर्फ शीतला प्रसाद सिंह के पुत्र चंदन कुमार व सूरज कुमार के रूप में हुई है। तुरकौलिया पुलिस की टीम ने न्यायालय के आदेश पर यूपी पहुंचकर आरोपियों के मकान की कुर्की की। इस दौरान पुलिस ने पहले ही इश्तेहार चिपकाया था, लेकिन कोर्ट में हाजिर नहीं होने के कारण यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार, इंस्पेक्टर धर्मवीर भारती सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि दोनों आरोपियों को मोस्ट वांटेड घोषित किया गया है और उनकी गिरफ्तारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.