मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जहरीली शराब को रोकने के लिए मुख्यालय ने चौकीदार से लेकर डीआईजी स्तर तक के अधिकारियों की जिम्मेवारी तय की है। मोतिहारी जहरीली शराब कांड के बाद मद्य निषेध के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ने इसको लेकर एसओपी जारी किया है। एसओपी में चौकीदारों को छह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई है। वह अपने इलाके के शराब धंधेबाजों की सक्रियता की लिखित सूचना थानेदार को देंगे। थानेदार इस सूचना के आधार पर धंधेबाज के खिलाफ छापेमारी व अन्य कार्रवाई करेंगे। चौकीदार की सूचना पर थानेदार ने कार्रवाई की या नहीं इसकी इंस्पेक्टर व डीएसपी स्तर के पदाधिकारी समीक्षा करेंगे।जहरीली शराब कांड नहीं हो इसके लिए एसओपी में थानेदार को आठ बिंदुओं पर जिम्मेवारियां सौंपी गई है। इस तरह इंस्पेक्टर, डीएसपी और एसएसपी स्तर तक के अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.