जहरीली शराब के खिलाफ प्रभावित इलाकों में पुलिस का फ्लैग मार्च
सीवान, सितम्बर 5 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जहरीली शराब के खिलाफ पुलिस और मद्यनिषेध विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। महाराजगंज अनुमंडल के शराब से प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस और मद्यनिषेध विभाग की संयुक्त टीम ने फ्लैग मार्च कर लोगों को शराब के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में विधि-व्यवस्था व शांति बनाए रखने के साथ शराबबंदी को प्रभावी बनाना है। फ्लैग मार्च में महाराजगंज के अंचल निरीक्षक, पर्यवेक्षी पदाधिकारी, भगवानपुरहाट, गोरेयाकोठी व लकड़ी नबीगंज थानों के थानाध्यक्ष सहित मद्यनिषेध विभाग के पदाधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल रहे। टीम ने प्रभावित इलाकों में भ्रमण कर स्थानीय लोगों से संवाद किया और शराब के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य, सामाजिक व पारिवारिक नुकसान की जानकारी दी। पुलिस ने लोगों से शराब का सेवन नहीं करने व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.