जहरीली शराब कांड में अंतिम चरण में तीन मुकदमे, निर्णय जल्द
अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड को लगभग पांच साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन, वह भयावह उन परिवारों को आज भी झकझोर देता है, जिन्होंने अपनों को खोया था। दिन, महीना, साल गुजरने के साथ उन्हें न्याय की आस है। न्यायालय में भी अभियोजन स्तर से प्रकरण से जुड़े मुकदमों में मजबूती से पैरवी हो रही है। पांच मामले निस्तारित हो चुके हैं, जबकि तीन महत्वपूर्ण मुकदमे फैसले की दहलीज पर हैं। इनमें बहस की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सजा हो सकती है। 28 मई 2021 को सुबह लोधा के गांव करसुआ से शराब पीने से लोगों की मौत का सिलसिला शुरू हुआ था। इसके बाद लगातार 10 दिन तक लोधा, खैर, गभाना, जवां, क्वार्सी, गांधीपार्क थाना क्षेत्रों में 104 लोगों की मौत हुई। ये संख्या वो हैं, जो पोस्टमार्टम के बाद पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हुए। इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.