पटना, अप्रैल 5 -- भाकपा माले ने पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब से हुई मौत के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। भाकपा माले ने कहा कि अगर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी जनता के साथ मिलकर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। पार्टी की एक जिला स्तरीय जांच टीम ने पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया जहरीली शराब से हुई मौतों की घटनस्थल का दौरा कर विस्तृत जांच की। जांच टीम में जिला सचिव प्रभुदेव यादव, खेग्रामस के जिला अध्यक्ष जीतलाल साहनी एवं शंभूलाल यादव सहित अन्य शामिल थे। जांच में यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि 1 अप्रैल 2026 की शाम स्थानीय लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया। पार्टी ने मांग की कि मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा, घायलों का निःशुल्क और समुचित इलाज, दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो, क्षेत्र में अवैध शराब के धंधे पर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.