मेरठ, फरवरी 22 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश को बड़ी सौगात दी। उद्घाटन के बाद उन्होंने स्कूली बच्चों और डॉक्टरों के साथ मेट्रो में सफर किया तथा उनसे संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने नई परिवहन सुविधाओं को आधुनिक भारत की पहचान बताया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेरठ की धरती से उनका विशेष नाता रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत उन्होंने मेरठ से ही की थी। उन्होंने कहा कि यहां के किसानों, उद्यमियों, कारीगरों और दुकानदारों ने उन्हें हमेशा आशीर्वाद दिया है।जहरीली राजनीति नहीं विकास पर लड़िए- पीएम मोदी पीएम मोदी ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने इन दलों से विकास के मुद्दे पर मुकाबला करने का...