जहरीली दवा से तालाब की मछलियां मरीं
बरेली, मई 20 -- आंवला।मनौना गांव में तालाब में जहरीली दवा डालने से मछलियों की मौत हो गई। रामगोपाल कश्यप ने इसकी शिकायत एसडीएम से की है। शिकायत में बताया कि उन्हें मनौना में मछली पालन के लिए 2031 तक का पट्टा आवंटित है। इस तालाब में मछली के बच्चे डाले थे। सोमवार को जब वह अपने तालाब पर देखने गए, तो उन्होंने पाया कि सभी मछली के बच्चे मरे पड़े थे। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने तालाब में जहरीली दवा डाल दी, जिससे सभी मछली बच्चे मर गए। इससे उसे डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। एसडीएम विदुषी सिंह ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- मंदिर की भूमि से हटवाया जाए अवैध कब्जा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.