जहरीली दवा छिड़ककर केले की फसल नष्ट करने की तहरीर
लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- कोतवाली क्षेत्र के लुधौरी के ओरीपुरवा गांव निवासी हरिश्चंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने केले की चार बीघा फसल तैयार की थी। दो दिन पहले किसी ने उस पर कोई जहरीली दवा डाल अथवा छिड़क दी। इससे खेत में खड़े करीब चार सौ पौधे झुलसकर जमीन पर गिर चुके हैं। बाकी बचे पौधे भी लगातार गिरते जा रहे हैं। हरिश्चंद्र ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.