जहरीली गैस ने ली दो किसानों की जान, नलकूप के कुएं में मोटर ठीक करने उतरे थे दोनों
बांदा, अगस्त 21 -- UP News: यूपी के बांदा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शुक्रवार को नलकूप के कुएं में खराब मोटर ठीक करने उतरे दो युवकों की जहरीली गैस के चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने रेस्क्यू कर करीब 15 फीट गहरे कुएं से बाहर निकाला। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ये घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीतपारा का है। जहां शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे शिवनारायण सिंह के खेत में लगे निजी नलकूप में मोटर का पंखा खराब हो गया था। गांव का ही बटाईदार 40 वर्षीय लालू मोटर ठीक करने कुएं में उतरा। करीब 15 फीट नीचे बने बोर के चैंबर के पास पहुंचा, तभी कुएं में बनी जहरीली गैस की चपेट में आने से वह वहीं बेहोश होकर गिर गया। कुएं के बाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.