जहरीला सांप के डंसने से बच्चे की इलाज के दौरान मौत
चाईबासा, जुलाई 16 -- चाईबासा। जहरीला सांप के डंसने से गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत कोनेना गांव निवासी 10 वर्षीय विक्रम अंगरिया की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक अपने परिजनों के साथ बुधवार की रात में अपने घर पर जमीन में सो रहा था। आगी रात के बाद एक ज़हरीला सांप उसके घर में घुस गया और बच्चे के दायां हाथ में डंस लिया। जिससे बच्चे की स्थिति गंभीर हो गई।उस गोइलकेरा अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदरअस्पताल रेफर कर दिया। बच्चे को सदर अस्पताल में सुबह लगभग 9 बजे भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 9,45 बजे मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पूरा परिवार जमीन पर सो रहे थे। लेकिन सांप ने केवल बच्चे को ही डंसा, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक गांव के विधालय में वर्ग 6 में पढ़ता था।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.