जहरीला पदार्थ सेवन से 22 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ी
देवघर, जुलाई 20 -- देवघर। जहरीला पदार्थ सेवन करने से 22 वर्षीय एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर की निगरानी में उसका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के बांका जिला के खटने गांव निवासी महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को जहरीला पदार्थ सेवन करने की आशंका हुई। इसके बाद आनन-फानन में उसे स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिलाते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद उसका उपचार शुरू किया। फिलहाल उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: कीटनाशक दवा पीने से व्यक्ति की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.