बाराबंकी, मार्च 20 -- बाराबंकी, संवाददाता। जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र अंतर्गत ककरहा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के 23 वर्षीय युवक संजय निषाद, पुत्र राम तीरथ, की कीटनाशक पीने के बाद लंबे उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, संजय सूरतगंज बाजार गया था, जहां किसी बात को लेकर मन विचलित होने पर उसने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। घर लौटने पर जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो बहनों ने परिजनों को सूचित किया। परिवार ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), सूरतगंज पहुंचाया।दो दिनों तक उपचार के बावजूद स्थिति में कोई सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से ...