रुद्रपुर, फरवरी 5 -- खटीमा, संवाददाता। जहरीला पदार्थ पीने से एक बैंक्वेट हॉल स्वामी की मौत हो गई, जबकि अधिवक्ता समेत दो लोगों की हालत गंभीर है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। गुरुवार देर रात तीन लोगों को निजी वाहन से उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जिनकी हालत गंभीर थी। कंजाबाग जानकी मंडप के स्वामी 52 वर्षीय ढिल्लू राणा पुत्र स्वर्गीय बादाम सिंह राणा, मलकीत सिंह राणा निवासी भगचुरी और अधिवक्ता प्रवेश मौर्य निवासी भगचुरी एक विवाह समारोह सैजना से वापस लौटे थे। तीनों ने कंजाबाग चौराहे स्थित एक शराब भट्टी से शराब की बोतल ली और जानकी मंडप में बैठकर शराब पी। अधिवक्ता प्रवेश मौर्य ने अपने बयान में बताया कि पहला पैक लेने के बाद से शरीर में जलन, सांस लेने में तीनों को दिक्कत होने लगी। हालत बिगड़ने पर पड़ोस में रहने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.