जहरीला पदार्थ पीने से किशोरी की हालत गंभीर
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 13 -- सैफाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर कप्सा गांव की एक किशोरी ने जहरीला पदार्थ पी लिया। परिजन उसे सीएचसी पट्टी लेकर आए जहां से उसे जिला मुख्यालय भेज दिया गया। क्षेत्र के लाखीपुर कप्सा गांव निवासी 15 वर्षीय सपना ने शनिवार को किसी कारणवश जहरीले पदार्थ पी लिया। थोड़ी ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होते देख उसका भाई अर्जुन बाइक से उसे लेकर सीएचसी पट्टी पहुंचा। सीएचसी पट्टी में डॉक्टरों ने किशोरी का प्राथमिक उपचार किया। स्थिति नाजुक होने के कारण उसे दोपहर करीब तीन बजे जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.