जहरीला पदार्थ पिलाकर महिला की हत्या का प्रयास
गाज़ियाबाद, जुलाई 21 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। दहेज में दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों द्वारा ऑलआउट पिलाकर विवाहिता की हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। विरोध करने पर पति ने चाकू से हमला भी किया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह पीड़िता की जान बचाई। शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। दिल्ली गेट द्वारकापुरी निवासी सिफा परवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका निकाह नवंबर 2024 में डासना देहात निवासी जानुल आबेदीन कुरैशी से हुआ था। शादी में मायका पक्ष ने अपनी सामर्थ्य से अधिक खर्च कर नगदी, जेवरात, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान दिया था। इसके बावजूद शादी के बाद से ही पति, सास-ससुर और ननद अतिरिक्त दस लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.