जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत, विसरा सुरक्षित
उन्नाव, जून 17 -- असोहा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव की रहने वाली महिला ने मंगलवार रात कीटनाशक निगलने से मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर निगलने से मौत होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टर ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित कराया गया है। क्षेत्र के गोकुलपुर गांव की रहने वाली 45 वर्षीय रामावती पत्नी केशन कुमार ने मंगलवार को घर के अंदर कीटनाशक पी लिया। चेन्नई में रह रहे पति केशन कुमार ने लगातार फोन मिलाया, लेकिन फोन रिसीव न होने पर पड़ोसियों को फोन मिलाकर बात कराने की बात कहीं। घर बंद होने पर पड़ोसी छत से घर पहुंचे तो रामावती चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। पड़ोसियों ने पति केशन कुमार सहित पंजाब में रह रहे बेटा अवधेश को मामले से अवगत कराया। सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.