बुलंदशहर, मार्च 13 -- खुर्जा में देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव मिलने के मामले में आशंका जताई जा रही है कि पति से विवाद के बाद देवी सरकार बुरी तरह टूट गई थी। उसे अब कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था। उसकी देवर से नजदीकी थी। मगर वह जानती थी कि पति और समाज उसे देवर के साथ नहीं रहने देगा। उधर, देवर भी अपनी भाभी के प्रेम में सराबोर था। आशंका है कि ऐसे में साथ जीने नहीं तो साथ मरने की देवी सरकार ने सोची। कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ दे दिया, जिससे देवर सरल सरकार और मासूम बेटी सावंती सरकार की मौत हो गई। फिर देवी सरकार भी पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूल गई। पुलिस सूत्रों की मानें तो मौके से मिले तीनों के शव इस ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि पूरी तस्वीर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। एक पुलिस अधिकारी ने ऑफ द रिकॉर्ड बताया कि पुलिस को आशं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.