हल्द्वानी, मार्च 27 -- हल्द्वानी। ऊधमसिंह नगर निवासी एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया। उसे हायर सेंटर हल्द्वानी लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक सिरौली कला यूएस नगर निवासी 52 वर्षीय अतीक अहमद बुधवार रात घर आया और परिवार वालों से कहा कि उसने जहर खा लिया है। तबीयत बिगड़ने और लगातार उल्टियां होने के बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत खराब होने पर अतीक को डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.