बरेली, अगस्त 7 -- किसान नेता की मौत और उनके दो साथियों की हालत बिगड़ने में प्राथमिक रूप से जहर या नशे का मामला सामने आया है। मगर अब तक यह स्पष्ट नहीं हो चुका है कि ऐसा पदार्थ उनके शरीर में किस तरह पहुंचा, जिसको लेकर पुलिस जांच करने में जुटी है। किसान नेता शोएब रजा की मौत और उनके दो साथियों नदीम उर्फ टार्जन व नदीम उर्फ जग्गा की हालत बिगड़ने के मामले में तमाम बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। तीनों को जिन अस्पतालों में भर्ती किया गया है, वहां इसे सस्पेक्टेड पॉयजनिंग (जहर या नशे का संदिग्ध) का मामला बताया गया है। अब पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि एकसाथ तीनों की स्थिति कैसे खराब हुई, जबकि रात में तीनों साथ थे। जानकारी के दौरान यह भी सामने आया कि गुरुवार सुबह पांच बजे तीनों चांद नाम के दोस्त के घर पहुंचे और फिर सो गए। सुबह करीब नौ बजे तक श...