जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की हालत बिगड़ी
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 11 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कांधरपुर गांव निवासी राजेश विश्वकर्मा की पत्नी प्रियंका विश्वकर्मा ने सोमवार शाम करीब चार बजे किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी ही देर में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे सेठ पन्नालाल खंडेलवाल सीएचसी पट्टी लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। मामले में डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि महिला ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.