जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत
सिद्धार्थ, मई 11 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। खेसरहा थाना क्षेत्र के कुर्थिया चौकी क्षेत्र के बनहैती गांव में सोमवार को 20 वर्षीय विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका की मां ने जहरीला पदार्थ देकर ससुरालिया पर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।आशिया खातून (20) पत्नी अख्तर हुसेन निवासी शालेपुर थाना दुधारा संतकबीरनगर की शादी एक वर्ष पूर्व खेसरहा थाना क्षेत्र के के बनहैती गांव निवासी अख्तर हुसेन के साथ हुई थी। सोमवार सुबह आशिया खातून की तबीयत कुछ खराब हो गई। उपचार के लिए पति अख्तर हुसैन से कही लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। कई बार कहने के बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा। पत्नी आशिया कमरे में चली गई और कोई विषाक्त पदार्थ खा ली। कुछ देर बाद जब उसकी ननद कमरे में गई तो उसकी हालत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.