मिर्जापुर, अप्रैल 20 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी मोहल्ले में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सिलथन गांव निवासी 34 वर्षीय राधिका मोदनवाल की शादी 24 अप्रैल 2014 में कटरा कोतवाली के सबरी निवासी जयप्रकाश मोदनवाल से हुई थी। बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से राधिका की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई कृष्ण कुमार मोदनवाल ने हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि घटना की सूचना भांजे ने दी, जिस पर हम लोग बहन के ससुराल पहुंचे। यहां ससुराल वाले फरार थे। आरोप है कि दहेज के लिए बहन को उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.